संदेश

We have to change...

आज मैं सभी से एक बात पूछना चाहती हूं।  हम सब हर साल अलग-अलग तरह के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय त्योहारों को मनाते हैं। सभी त्योहारों के लिए कोई-ना-कोई दिन तय है। और उस दिन हम सब अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट डालते हैं।  और पूरे देश में उस दिन उस त्योहार को मनाया जाता है। पर क्या किसी एक दिन इस त्योहार को मनाने से या फिर पोस्ट करने से हम सभी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाते हैं, नहीं ना। क्या हम उन सभी को अपने जीवन में उतार पाते हैं, उन नियम और कानूनों को मानते हैं? क्या सही मायनों में केवल पोस्ट करना या किसी एक दिन उन त्योहारों को मना लेना यही काफी है? क्या हमें इससे कुछ सीखना और साल के पूरे दिन में उसे अपने जीवन में उतारना जरुरी नहीं है। सोचिएगा जरूर! बहुत कम लोग ही होंगे जो उस त्योहार के सही मायनों को समझ पाते होंगे या उस दिन को तय करने के सही मायनों को समझ पाते होंगे और अपने जीवन में उतारते होंगे और पूरे साल उसका पालन करते होंगे। मेरा त्योहारों का मतलब सिर्फ धार्मिक त्योहार का नहीं है। सभी त्योहार जो हमारे देश और हमारे विश्व के लिए हैं।..         ...

Imperfect

There are many things we can't tell anyone. Also there are many things we can't even write because we afraid that someone will may read.        We all have our secrets I also have. We all do many mistakes in our life, I also do.        But the best thing is that when we realize our mistakes and try to don't happen  that mistake again.       But also the other thing is that no one and nothing in this world is perfect. somewhere I read that "Everything in this world is perfectly imperfect." So do your best and enjoy the imperfection.😊  Because everything is criticised in this world.. 

जब मैं छोटी थी....

चित्र
जब मैं छोटी थी.. तो तूने काला टीका लगाया था न, मुझे बुरी नजरों से बचाने के लिए।  पर तूने यह नहीं बताया था कि कुछ दरिंदों की बुरी नजरों से यह काला टीका भी नहीं बचाएगा। जब मैं छोटी थी..तो तूने लोरी गाकर सुलाया था न, पर तूने यह नहीं बताया था कि ताने सुनकर भी रातें गुजारनी होंगी। जब मैं छोटी थी..तूने उँगली पकड़कर चलना सिखाया था न,  पर तूने ये नहीं बताया था कि ये उंगलियां एक दिन छूट जाएंगी।  जब मैं छोटी थी.. तो खुलकर हंसती थी, जरा सी चोट लगे तो रोती थी, पर तूने ये नहीं बताया था न कि चाहे कितना भी दर्द मिले मुस्कुराना होगा, कोई सहारा नहीं होगा बस आँसू बहाना होगा। जब मैं छोटी थी.. तेरी गोद में चैन से सोती थी, पर तूने ये नहीं बताया था न कि बिस्तर पर लेट कर भी सुकून की नींद नहीं आएगी। जब मैं छोटी थी.. तो तूने बहुत कुछ सिखाया था। पर अब कुछ वैसा नहीं है..पर अब कुछ वैसा नहीं है..  जब मैं छोटी थी..

"फिर लौट के ना आऊंगी.."

चित्र
"फिर लौट के ना आऊंगी.." अब की गई जो दर से तेरे, फिर लौट के ना आऊंगी। चलो गुजार लो कुछ वक्त फिर से,  कुछ तुम बोलो तो शायद, कुछ मैं भी बोल पाऊंगी। चलो तुम रूठ लो आज, कल मैं भी रूठ जाऊंगी। हंस लेते हैं साथ में, रो लेते हैं साथ में, आज साथ है, क्या पता कल नजर भी ना आऊंगी, अब की गई जो दर से तेरे, फिर लौट के ना आऊंगी। मैं दूर कहीं खो जाऊंगी, तुझको नजर ना आऊंगी, तू ढूंढता रह जाएगा, पर मैं तुझको मिल ना पाऊंगी, अब की गई जो दर से तेरे, फिर लौट के ना आऊंगी। जब आंखे तेरी बरसेंगीं, तुझे वो बारिश याद आएगी, जब दूर थे, फिर भी पास थे हम,तुझे वो रातें याद आएंगीं। वो हंसना-रोना, यू रूठना-मनाना तुझे सब बातें याद आएंगीं। तुम देखना सब होंगे साथ तुम्हारे, फिर भी तुम्हें मेरी मुलाकातें याद  आएंगीं। अब की गई जो दर से तेरे, फिर लौट के ना आऊंगी। अब की गई जो दर से तेरे, फिर लौट के ना आऊंगी..।।

प्रेम की भाषा

चित्र
रे...बंदे सुन तू प्रेम की भाषा.. क्या लेकर आया था रे?, क्या लेकर जाएगा?, सोच समझ कर चलना रे बंदे ,वरना बाद में पछताएगा| क्या तेरा था?,क्या तेरा है?, क्या तू जान पाएगा? यह सोने-चांदी, धन-दौलत,रिश्ते-नाते साथ तेरे ना जाएंगे| तेरा कर्म हीं, तेरा प्रेमी हीं साथ तू ले जाएगा। क्या लेकर आया था रे?, क्या लेकर जाएगा? सोच समझ कर चलना रे बंदे,वरना बाद में पछताएगा। मान-सम्मान की बात बहुत तू करता है। जात-पात और धर्म के नाम पर तू आपस में लड़ता है। कुछ तेरा ना फिर जाने क्यों तू इतना अकड़ता है।  क्या लेकर आया था? क्या लेकर जाएगा? सोच समझ कर चलना रे बंदे, वरना बाद में पछताएगा| प्रेम ही ईश्वर, प्रेम है सब कुछ, प्रेम जगत का सार है| प्रेम से बढ़कर कुछ ना जगत में, प्रेम से हीं संसार है। रे....बंदे सुन तो प्रेम की भाषा....

राजेश खन्ना (The First Superstar of Bollywood )

चित्र
राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 में अमृतसर में हुआ था।  राजेश जी को उनके सगे माँ-बाप से एक पंजाबी परिवार ने गोद लिया था। पंजाबी परिवार के इस इकलौते चिराग का बचपन में नाम मिला जतीन। जब तीन साल के नन्हें जतीन का सेंट टेरेसा स्कूल में नर्सरी में दाखिला हुआ तो उनकी माँ ने पुरे स्कूल में लड्डू  बंटवाय थें। सेंंट सेबेस्टियन हाईस्कूल में उन्होंने आगे की पढ़ाई की, जहाँँ उनकी माँँ की सहेली का बेटा रवि कपूर भी पढ़ता था,  यही रवि आगे चलकर जितेंंद्र कहलाया और जतीन को फिल्मी नाम मिला 'राजेश खन्ना'।       स्कूली दिनों से नाटकों में भाग लेने लगे राजेश जी ने के॰सी॰ काॅलेज केे दिनों में स्टेज पर धूूम मचा दी। इसके बाद अलका जी के थिएटर ग्रुुप से जुड़े। उस जमाने में   वह नाटक करने और फिल्मों में काम पाने के लिए अपनी शानदार स्पोट्स कार में जाया करते थें।पारिवारिक बिजनेस तो था ही, पर जुनून था अभिनेता बनने का। पिता का विशाल कारोबार उन्हें नहीं लुभाता था और वह खुद को बड़े पर्दे पर देखना चाहते थें।          1964 में फिल्म इंडस...

भाग्य, समय और कर्म

चित्र
सुनती आयी हूँ कि भाग्य के अनुसार ही सब कुछ मिलता है लेकिन नहीं भाग्य महत्व रखता है पर कर्म उससे कहीं अधिक महत्व रखता है और कर्म को सही समय पर  करना भी जरूरी होता है। भाग्य, समय और कर्म  ये तीनों एक दूसरे के पूरक हैं।      जब इन्सान सफलता की ऊँचाई पर पहुँचता है,  तो स्वयं को हीं सब कुछ समक्षने लगता है। जैसे कि उसने सब जीत लिया हो। परंतु सबकुछ किसी को मिल जाय यह संभव नहीं, यह एक कटु सत्य है। जैसे डॉक्टर हर मरीज की जान नहीं बचा सकता, ईश्वर भी हर किसी को सुखी नहीं रख सकता या सब कुछ नहीं दे सकता।  इस सत्य को हम जैसे साधारण मनुष्य के लिए स्वीकार करना उतना हीं मुश्किल है जितना यह मानना कि ईश्वर हर कण में व्याप्त हैं। इसलिए सफल होने पर हम मनुष्यों को अत्यधिक उत्सुक और असफल होने पर दुखी नहीं होना चाहिए।     लेकिन जब कोई कठिन परिश्रम के बाद भी विफल हो जाता है तो, इसको वो अपनी सबसे बड़ी भूल समक्ष बैठता है। और यह बात एक नकरात्मक सोच को दर्शाती है, जो कि बोझ की तरह है। क्योंकि हर बार सफलता मिल जाय यह जरूरी नहीं होता। जीवन में कठिनाइयाँ तो आती-...