We have to change...
आज मैं सभी से एक बात पूछना चाहती हूं।
हम सब हर साल अलग-अलग तरह के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय त्योहारों को मनाते हैं। सभी त्योहारों के लिए कोई-ना-कोई दिन तय है। और उस दिन हम सब अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट डालते हैं। और पूरे देश में उस दिन उस त्योहार को मनाया जाता है।
पर क्या किसी एक दिन इस त्योहार को मनाने से या फिर पोस्ट करने से हम सभी जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाते हैं, नहीं ना। क्या हम उन सभी को अपने जीवन में उतार पाते हैं, उन नियम और कानूनों को मानते हैं? क्या सही मायनों में केवल पोस्ट करना या किसी एक दिन उन त्योहारों को मना लेना यही काफी है? क्या हमें इससे कुछ सीखना और साल के पूरे दिन में उसे अपने जीवन में उतारना जरुरी नहीं है। सोचिएगा जरूर! बहुत कम लोग ही होंगे जो उस त्योहार के सही मायनों को समझ पाते होंगे या उस दिन को तय करने के सही मायनों को समझ पाते होंगे और अपने जीवन में उतारते होंगे और पूरे साल उसका पालन करते होंगे।
मेरा त्योहारों का मतलब सिर्फ धार्मिक त्योहार का नहीं है। सभी त्योहार जो हमारे देश और हमारे विश्व के लिए हैं।..
- नम्रता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें