जब मैं छोटी थी....
मुझे बुरी नजरों से बचाने के लिए।
पर तूने यह नहीं बताया था कि कुछ दरिंदों की बुरी नजरों से यह काला टीका भी नहीं बचाएगा।
जब मैं छोटी थी..तो तूने लोरी गाकर सुलाया था न,
पर तूने यह नहीं बताया था कि ताने सुनकर भी रातें गुजारनी होंगी।
जब मैं छोटी थी..तूने उँगली पकड़कर चलना सिखाया था न,
पर तूने ये नहीं बताया था कि ये उंगलियां एक दिन छूट जाएंगी।
जब मैं छोटी थी.. तो खुलकर हंसती थी, जरा सी चोट लगे तो रोती थी,
पर तूने ये नहीं बताया था न कि चाहे कितना भी दर्द मिले मुस्कुराना होगा,
कोई सहारा नहीं होगा बस आँसू बहाना होगा।
जब मैं छोटी थी.. तेरी गोद में चैन से सोती थी,
पर तूने ये नहीं बताया था न कि बिस्तर पर लेट कर भी सुकून की नींद नहीं आएगी।
जब मैं छोटी थी.. तो तूने बहुत कुछ सिखाया था।
पर अब कुछ वैसा नहीं है..पर अब कुछ वैसा नहीं है..
जब मैं छोटी थी..
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें