प्रेम की भाषा


रे...बंदे सुन तू प्रेम की भाषा..
क्या लेकर आया था रे?, क्या लेकर जाएगा?,
सोच समझ कर चलना रे बंदे ,वरना बाद में पछताएगा|
क्या तेरा था?,क्या तेरा है?, क्या तू जान पाएगा?
यह सोने-चांदी, धन-दौलत,रिश्ते-नाते साथ तेरे ना जाएंगे|
तेरा कर्म हीं, तेरा प्रेमी हीं साथ तू ले जाएगा।
क्या लेकर आया था रे?, क्या लेकर जाएगा?
सोच समझ कर चलना रे बंदे,वरना बाद में पछताएगा।
मान-सम्मान की बात बहुत तू करता है।
जात-पात और धर्म के नाम पर तू आपस में लड़ता है।
कुछ तेरा ना फिर जाने क्यों तू इतना अकड़ता है। 
क्या लेकर आया था? क्या लेकर जाएगा?
सोच समझ कर चलना रे बंदे, वरना बाद में पछताएगा|
प्रेम ही ईश्वर, प्रेम है सब कुछ,
प्रेम जगत का सार है|
प्रेम से बढ़कर कुछ ना जगत में,
प्रेम से हीं संसार है।
रे....बंदे सुन तो प्रेम की भाषा....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जब मैं छोटी थी....

We have to change...