राजेश खन्ना (The First Superstar of Bollywood )

राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 में अमृतसर में हुआ था।  राजेश जी को उनके सगे माँ-बाप से एक पंजाबी परिवार ने गोद लिया था। पंजाबी परिवार के इस इकलौते चिराग का बचपन में नाम मिला जतीन। जब तीन साल के नन्हें जतीन का सेंट टेरेसा स्कूल में नर्सरी में दाखिला हुआ तो उनकी माँ ने पुरे स्कूल में लड्डू  बंटवाय थें। सेंंट सेबेस्टियन हाईस्कूल में उन्होंने आगे की पढ़ाई की, जहाँँ उनकी माँँ की सहेली का बेटा रवि कपूर भी पढ़ता था,  यही रवि आगे चलकर जितेंंद्र कहलाया और जतीन को फिल्मी नाम मिला 'राजेश खन्ना'। 
     स्कूली दिनों से नाटकों में भाग लेने लगे राजेश जी ने के॰सी॰ काॅलेज केे दिनों में स्टेज पर धूूम मचा दी। इसके बाद अलका जी के थिएटर ग्रुुप से जुड़े। उस जमाने में  
वह नाटक करने और फिल्मों में काम पाने के लिए अपनी शानदार स्पोट्स कार में जाया करते थें।पारिवारिक बिजनेस तो था ही, पर जुनून था अभिनेता बनने का। पिता का विशाल कारोबार उन्हें नहीं लुभाता था और वह खुद को बड़े पर्दे पर देखना चाहते थें। 
       1964 में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े निर्माताओं ने 'युनाइटेड प्रोड्यूसर्स' नाम से एक ग्रुप बना कर फिल्मफेयर मैगजीन के जरिए नई प्रतिभाओं को तलाशनें के जो काॅन्टेस्ट करवाए थे,  राजेश जी ने उनमें हिस्सा लिया और आठ फाइनलिस्ट में चुन लिए गए।
     राजेश जी का फिल्मी करियर 1966 में शुरु हो गया। उन्हें पहला चांस दिया 'जी॰पी॰ सिप्पी' ने अपनी फिल्म 'राज' में। हालांकि रिलीज पहले चेतन आनंद की 'आखिरी खत' हुई। इसके बाद वह नासिर हुसैन की 'बहारों के सपने' में आए, लेकिन शक्ति सामंत की 'आराधना' से उन्हें ऐसी सफलता और लोकप्रियता मिलनी शुरू हुई कि उनके पास पिछे मुड़ कर देखने की न तो फुर्सत रही न ही जरूरत। चंद बरसों में राजेश जी ने 'दो रास्ते', 'आनंद', 'खामोशी', 'सच्चा झूठा', 'कटी पतंग', 'सफर', 'अमर प्रेम', 'हाथी मेरे साथी', जैसी बेहद कामयाब फिल्मों की कतार खड़ी कर डाली। राजेश जी के टाॅप पाँच गाने मेरे सपनों की रानी' (आराधना, किशोर कुमार, 1969), 'वो शाम कुछ अजीब थी'(खामोशी, किशोर कुमार 1969), 'चिंगारी कोई भड़के'(अमर प्रेम किशोर कुमार 1972), 'जिंदगी कैसी है पहेली'(आनंद, मन्ना डे, 1971), 'जिंदगी एक सफर है सुहाना'(अंदाज किशोर कुमार 1971), थे।फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए राजेश जी का नाम कई बार नामांकित हुआ। तीन फिल्में 'सच्चा झूठा','आनंद' और 'अविष्कार' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। 'अनुराग' के लिए उन्हें मेहमान अदाकार के तौर पर सम्मानित किया गया। 1991 में उन्हें फिल्म जगत में 25 बरस पूरे करने के लिए फिल्मफेयर ने सम्मानित किया और 2005 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। देश भर की कई संस्थाओं ने भी उन्हें कई बार सम्मानित किया।लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी उन्हें कई बार मिला।
     हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सही मायने में बस एक सितारा था राजेश खन्ना और उनसे कभी उनका स्टारडम नहीं छीना जा सकता। राजेश जी पहले ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने सुपरस्टारडम हासिल किया। फिल्म निर्माता और वितरक इनके घर के सामने कतार लगाया करते थे, तब कहीं जाकर उनसे मील पाते थे। स्टारडम के दिनों में राजेश जी के नाज नखरे और अकड़ के भी कई किस्से मशहूर थे। एक बार राजेश जी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए चेन्नई पहुंचे तो होटल के बाहर रात के 2:00 बजे हजारों लोग जमा थे, जिनमें सैकड़ों लड़कियां भी थीं। 'अमर प्रेम' की एक सीन की शूटिंग कोलकाता में हावड़ा ब्रिज के नीचे एक नाव पर होनी थी, पर प्रशासन ने मना कर दिया क्योंकि कहीं राजेश खन्ना को देखने के लिए जुटी भीड़ से कोई हादसा ना हो जाए।राजेश जी के बारे में उनसे ज्यादा उनकी मित्र देवयानी बताया करती थीं, उनकी और अंजू महेंद्र की दोस्ती, राजेश खन्ना के अंदर का कॉन्प्लेक्स कि कहीं उनसे बेहतर दिखने वाला धर्मेंद्र उनकी जगह ना ले ले।
  अमिताभ बच्चन ने जब सुपरस्टार के सिंहासन पर कब्जा जमाया तो राजेश जी की चमक फिकी भले ही पड़ी लेकिन वह लगातार फिल्में करते गए। उन्होंने कुल 163 फिल्मों में काम किया जिनमें 106 में वे अकेले हीरों थे, 22 में उनके साथ एक नायक और था। राजेश जी ने कुछ फिल्में भी बनाई लेकिन वे चली नहीं। कुछ फिल्मों में वह बुजुर्ग अवस्था में दिखे पर वह भी ना चल सकी। वह छोटे पर्दें पर भी आए पर ज्यादा काम नहीं किया। उन्होंने छोटी और आंदोलित करने वाले किरदार भी निभाए। 'बावर्ची', 'आनंद', 'खामोशी' इनमें से कोई भी भूमिका परंपरागत नायक की नहीं थी। उन्होंने कभी किसी सफल नायक को अपना आदर्श नहीं बनाया। संवाद, अदायगी, नाच, अभिनय सब में उनकी अलग छाप थी।
 राजीव गांधी के कहने पर वे राजनीति में उतरे और 1991 में नई दिल्ली सीट पर दिग्गज राजनेता लालकृष्ण आडवाणी को करारी टक्कर देते हुए महज 1000 वोटों से हारे। इसके अगले ही साल इसी सीट पर हुए उपचुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को हराया। लेकिन राजनीति में उन्होंने कुछ खास नहीं किया और 1996 के चुनावों में वह ना सिर्फ दिल्ली से हारे बल्कि गुजरात से भी हार गए और धीरे-धीरे राजनीति वालों ने उनसे और उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली। अपनी उपलब्धियों के बारे में उनका कहना था कि मैं काजल की कोठरी में रहकर भी बेदाग बाहर आ गया मेरे लिए यही काफी है।
   राजेश जी ने कभी उन दिनों को याद करना या जीना नहीं छोड़ा जब वह सुपरस्टार हुआ करते थे राजेश जी को अपनी शर्तों पर एक आलीशान जिंदगी जीने का शौक था। उम्दा वाइन, लजीज खान, सुर्ख रेशमी पोशाक और गाने का शौक कभी खत्म नहीं हुआ। राजेश जी जानते थे कि वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पहले सुपरस्टार थे और इसमें हर क्षण खुद को पाते और जीते थे। जहां रहते, पूरे आभामंडल के साथ रहते। फिल्मी अंदाज में अपने बहुचर्चित संवादों की अदायगी वह निजी जिंदगी में भी जब तब किया करते थे।राजेश खन्ना तो वह बाद में बने सितारा तो वह शुरू से थे। अभिनय की दुनिया में आने के पहले भी उनका रवैया सितारे से कम नहीं था और अभिनय की दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी वह कभी स्टारडम से बाहर नहीं निकले। राजेश जी लंबी-लंबी डायलॉग एक ही बार में याद कर लेते थे। शर्मिला टैगोर के साथ उनकी जोड़ी को खास पसंद किया जाता था और उसके बाद हेमा मालिनी  जी के साथ।
 1966-72 के दशक में  एक फैशन डिजाइनर व अभिनेत्री अंजू महेंद्रु  से  राजेश जी का प्रेम प्रसंग चर्चा में रहा बाद में उन्होंने मार्च 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी किया। जिनसे दो बेटियाँ ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हुई। जिस प्रेम की तलाश उन्हें डिंपल कपाड़िया तक ले गई, वह भी उन्हें चैन नहीं दे पाया। परिवार उन्हें बांधकर नहीं रख पाया। कई साल तक राजेश जी अपने पुराने संबंधों से कटकर नए रिश्तों में अपने को तलाशते रहे। लेकिन वहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी। देवयानी मानती थीं कि राजेश जी की शादी के असफल होने का कारण यही था कि वह अपने कैरियर के ढलान पर पूरी तरह फिसल गए। उस समय राजेश जी को किसी ऐसे कंधे की ज़रूरत थी जो उन्हें धैर्य के साथ हार का मुकाबला करने का ताकत देता। पर राजेश जी ऐसा चाहते भी नहीं थे और उन्होंने खुद को वही फ्रीज कर लिया। परिवार का अलगाव और बेहद अजीज दोस्त किशोर कुमार और आरडी बर्मन के मृत्यु के बाद अपने आप को बेहद अकेला महसूस करने लगे थे राजेश जी। अपनों से दूर होते होते सबसे दूर चले गए। एक इंसान की जिंदगी परिवार में ही शुरू होती है और खत्म भी। जब तक वह शोहरत की बुलंदियों पर होता है परिवार से दूरी उसे सालती नहीं लेकिन जब कैरियर व उम्र ढलान पर हो तो परिवार के लोगों को चाहिए कि वह इकट्ठे रहें। जिस बुजुर्ग ने उन्हें जिंदगी दी रास्ता दिखाया अब उन्हें अकेला ना छोड़े। लेकिन अफसोस, हिंदी सिनेमा के बड़े स्टार को यह नसीब नहीं हुआ। वह अरसे से तन्हा और बीमार थे। राजेश जी के बारे में सुनने को मिलने लगा कि वह निर्माता-निर्देशकों की पहुंच से दूर होते जा रहे थे। जैसे हावभाव वह पर्दे पर अपनाते थे निजी जिंदगी भी वैसी हीं हो गई थी। राजेश जी को कैंसर था पर उन्हें यह पता नहीं था। जब 'आनंद' फिल्म की शूटिंग हो रही थी तब पता चला कि उन्हें कैंसर है। उस फिल्म की कहानी कुछ और थी पर जब राजेश जी के बीमारी का पता चला तो कहानी को थोड़ा बदलकर राजेश जी को बीमार का रोल करने को दिया गया, क्योंकि उस समय वह काफी बीमार हो चुके थे। इस फिल्म में राजेश जी असलियत में बीमार थे।
   अंत में उनकी मौत 18 जुलाई 2012 को हो गई। राजेश जी के बिना सिनेमा की किताब हमेशा अधूरी रहेगी आज वह हमारे बीच भले ना हों लेकिन सभी के दिलों में वो हमेशा रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जब मैं छोटी थी....

प्रेम की भाषा

We have to change...