भाग्य, समय और कर्म
सुनती आयी हूँ कि भाग्य के अनुसार ही सब कुछ मिलता है लेकिन नहीं भाग्य महत्व रखता है पर कर्म उससे कहीं अधिक महत्व रखता है और कर्म को सही समय पर करना भी जरूरी होता है। भाग्य, समय और कर्म ये तीनों एक दूसरे के पूरक हैं।
जब इन्सान सफलता की ऊँचाई पर पहुँचता है, तो स्वयं को हीं सब कुछ समक्षने लगता है। जैसे कि उसने सब जीत लिया हो। परंतु सबकुछ किसी को मिल जाय यह संभव नहीं, यह एक कटु सत्य है। जैसे डॉक्टर हर मरीज की जान नहीं बचा सकता, ईश्वर भी हर किसी को सुखी नहीं रख सकता या सब कुछ नहीं दे सकता। इस सत्य को हम जैसे साधारण मनुष्य के लिए स्वीकार करना उतना हीं मुश्किल है जितना यह मानना कि ईश्वर हर कण में व्याप्त हैं। इसलिए सफल होने पर हम मनुष्यों को अत्यधिक उत्सुक और असफल होने पर दुखी नहीं होना चाहिए।
लेकिन जब कोई कठिन परिश्रम के बाद भी विफल हो जाता है तो, इसको वो अपनी सबसे बड़ी भूल समक्ष बैठता है। और यह बात एक नकरात्मक सोच को दर्शाती है, जो कि बोझ की तरह है। क्योंकि हर बार सफलता मिल जाय यह जरूरी नहीं होता। जीवन में कठिनाइयाँ तो आती-जाती रहती हैं। इसलिए ऐसी परिस्थितियों में धीरज रखकर हीं इनका समाधान निकाला जा सकता है। अगर हम अपना हर कदम सोच समझकर उठाएंगे तो हमारे साथ कुछ बुरा नहीं हो सकता। हाँ! सत्य यह भी है कि सबकुछ हमारे हाथों में नहीं होता। हम सब मात्र कर्म कर सकते हैं। अगर हमारे कर्म और विचार अच्छे होंगे और हम समय पर अपने कर्म करे तो हम जीवन के हर कठिनाइयों से लड़ सकेंगे और अपने दुःख को दूर कर लेंगे।
समय सबसे बड़ा संचालक है, इसके सामने सभी विवश हैं। और समय के अनुसार हीं भाग्यचक्र भी चलता है। अर्थात समय पर हीं जो भाग्य में निश्चित है वो मिलता है, ना समय से पहले ना बाद। परंतु कर्म अपना तेज कभी नहीं खोता। अच्छे कर्मों में इतनी ताकत है कि बड़े से बड़ा खतरा यू टल जाता है। क्योंकि अच्छे और निरंतर कर्म करने वालों की भाग्य भी उनकी दासी हो जाती है। परंतु जबतक लोग यह समक्षते हैं कि क्या अच्छा है या क्या बुरा, समय के साथ सुख-दुःख आता-जाता रहता है। सही समय पर सही समक्ष सबको नहीं होती। परंतु जो लोग समय के साथ चलते हैं और सही में से गलत को निकाल फेकते हैं और गलत परिस्थिति में भी सही को देख पाते हैं, वही सफल होते हैं। यह एक बहुत बड़ा हुनर है, यदि सभी इस हुनर को सीख लें तो उनका जीवन सुखमय हो जाएगा। अतः ये हम सबको समक्षना चाहिए और अच्छे कर्म करते रहना चाहिए। क्योंकि कर्म की प्रधानता जीवन में सबसे ऊपर है। अतः भाग्य और ईश्वर भी उनका हीं साथ देता है जो निरंतर अपना कर्म समय पर करते रहते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें