"फिर लौट के ना आऊंगी.."


"फिर लौट के ना आऊंगी.."
अब की गई जो दर से तेरे, फिर लौट के ना आऊंगी।
चलो गुजार लो कुछ वक्त फिर से, 
कुछ तुम बोलो तो शायद, कुछ मैं भी बोल पाऊंगी।
चलो तुम रूठ लो आज, कल मैं भी रूठ जाऊंगी।
हंस लेते हैं साथ में, रो लेते हैं साथ में,
आज साथ है, क्या पता कल नजर भी ना आऊंगी,
अब की गई जो दर से तेरे, फिर लौट के ना आऊंगी।
मैं दूर कहीं खो जाऊंगी, तुझको नजर ना आऊंगी,
तू ढूंढता रह जाएगा, पर मैं तुझको मिल ना पाऊंगी,
अब की गई जो दर से तेरे, फिर लौट के ना आऊंगी।
जब आंखे तेरी बरसेंगीं, तुझे वो बारिश याद आएगी,
जब दूर थे, फिर भी पास थे हम,तुझे वो रातें याद आएंगीं।
वो हंसना-रोना, यू रूठना-मनाना तुझे सब बातें याद आएंगीं।
तुम देखना सब होंगे साथ तुम्हारे, फिर भी तुम्हें मेरी मुलाकातें याद  आएंगीं।
अब की गई जो दर से तेरे, फिर लौट के ना आऊंगी।
अब की गई जो दर से तेरे, फिर लौट के ना आऊंगी..।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जब मैं छोटी थी....

प्रेम की भाषा

We have to change...