ऐ ज़िन्दगी
ऐ ज़िन्दगी ये बता दे, क्या तेरा फैसला है,
क्यूँ तू यूँ जीय जा रहा है, मौत को भी तू ठुकरा रहा है।
साथ तेरे तो कोई नहीं है फिर भी तेरी ख्वाईशें मीटी नहीं
हैं।
ऐ ज़िन्दगी ये बता दे, क्या तेरा फैसला है?
बन के सपने हैं टूटे यहां पे, फिर भी तू सपने क्यूँ बूने जा रहा है, ओढ के चादर खुशी की गम की गर्मी में तड़पा रहा है।
ऐ ज़िन्दगी ये बता दे, क्या तेरा फैसला है?
सोच बैठे थे हम कि वो मेरा है पर वो अपना नहीं गैर का है ।
भूलना हमने चाहा उसे था, आज फिर क्यों वो याद आ रहा है।
ऐ ज़िन्दगी ये बता दे, क्या तेरा फैसला है?
स्वार्थ में बँधा है हर आदमी, स्वार्थ हीं बनाता है, स्वार्थ हीं बिगाड़ता है।
स्वार्थ की दुनिया बना के ऐ खुदा तुझे मिला क्या है?
ऐ ज़िन्दगी ये बता दे, क्या तेरा फैसला है?
वक्त बेरहम हर किसी को ठुकराता है, फिर ये कैसे कहे कि वक्त वो मरहम है जो हर घाव भर जाता है?
ऐ ज़िन्दगी ये बता दे, क्या तेरा फैसला है ?
दुःख से भरी है हर नजर, दिखावे में है हर चेहरा,
है व्यस्त आदमी इस कदर ज़िन्दगी में कि मुस्कराने की वजह ढूँढता है।
ऐ ज़िन्दगी ये बता दे, क्या तेरा फैसला,
क्या तेरा फैसला है?
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें